पटना में सक्रिय है चोरनी गैंग

पटना : सावधान! राजधानी में ‘चालाक चोरनी’ का गैंग सक्रिय हो गया है. यह गैंग मुख्य रूप से जनरल स्टोर, मॉल, ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाता है. दो से तीन की संख्या में एक साथ दुकान में घुसने वाली महिलाएं, पलक झपकते ही सामान उड़ा देती हैं. सामान देखने के बहाने वे दुकानदार को बातों […]

पटना : सावधान! राजधानी में ‘चालाक चोरनी’ का गैंग सक्रिय हो गया है. यह गैंग मुख्य रूप से जनरल स्टोर, मॉल, ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाता है.
दो से तीन की संख्या में एक साथ दुकान में घुसने वाली महिलाएं, पलक झपकते ही सामान उड़ा देती हैं. सामान देखने के बहाने वे दुकानदार को बातों में उलझा देती हैं और फिर धीरे से सामान की चोरी कर लेती हैं. ज्यादातर घटनाएं ज्वेलरी की दुकानों में होती हैं. सोमवार को ऐसी घटना कपड़े की दुकान में हुई है.
दुकानदार को बातों में उलझाया : दरअसल गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड में आयुष ट्रेडर्स लेडिज च्वाइस कपड़े की दुकान में दिन में करीब दो बजे तीन महिलाएं दुकान में आयीं. दुकान में महिला दुकानदार नीतू कुमारी मौजूद थीं.
नीतू के मुताबिक तीनों महिलाओं ने सलवार सूट दिखाने को कहा. इसके बाद उन्होंने नीतू को बातों में उलझा लिया. इसके बाद काउंटर से पांच पीस सलवार सूट चुराकर यह कहते हुए निकल गयीं कि सूट पसंद नहीं है. सहेजने के दौरान पता चला कि पांच सूट कम हैं. इस पर वह दुकान से बाहर निकल कर शोर मचाने लगी.
महिलाओं को भेजा गया जेल
महिला दुकानदार के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये. इस बीच गंगा उत्सव हॉल के पास तीनों महिलाएं जाती हुई देखी गयीं. इस पर लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी. इस दौरान गश्ती टीम वहां पहुंच गयी. तीनों महिलाओं को पकड़ा गया. उनके झोले की तलाशी ली गयी. इस दौरान पांच सलवार सूट बरामद किया गया है.
पुलिस तीनों महिलाओं को पकड़ कर थाने ले आयी. पकड़ी गयी महिलाएं दानापुर टेंपो स्टैंड के पीछे चमरटोली की रहने वाली हैं. इनमें रिंकू देवी पति शंकर दास, अन्नु देवी पति अनिल दास, रिंकी देवी पति अर्जुन दास शामिल हैं. महिला दुकानदार नीतू कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >