फुलवारीशरीफ : दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता आज

600 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन फुलवारीशरीफ : सुधा डेयरी के द्वारा आठवां दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता मंगलवार को होगा. इसमें 600 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. किसी कारणवश जो रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं, वैसे लोगों के आग्रह पर मंगलवार को साढ़े दस बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए महिला एवं […]

600 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
फुलवारीशरीफ : सुधा डेयरी के द्वारा आठवां दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता मंगलवार को होगा. इसमें 600 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
किसी कारणवश जो रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं, वैसे लोगों के आग्रह पर मंगलवार को साढ़े दस बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए महिला एवं पुरुष को अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है. कोई भी महिला एवं पुरुष जिनकी उम्र 14 वर्ष से अधिक है उन लोगों ने भाग लिया है.
600 लोगों में 475 पुरुष और 125 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसकी जानकारी देते हुए प्रबंधक निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पशु एवं मत्स्य विभाग की प्रधान सचिव एन विजयालक्षमी करेंगी, जबकि काॅम्फेड की अध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव व सुधा डेयरी के अध्यक्ष संजय कुमार मौजूद रहेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को तीन मिनट का समय दिया जाता है. अधिकतम मात्रा में दही खाने वाले को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में विजेता घोषित किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >