पटना : टेंपो से जा रही महिला पीएमसीएच कर्मी से छीना पर्स

पटना : कोतवाली थाने के जीपीओ गोलंबर के समीप रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने टेंपो में सवार पीएमसीएच की महिला कर्मचारी प्रियंका सिंह से झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया. उस पर्स में उनके मोबाइल फोन व कुछ आवश्यक दस्तावेज थे. प्रियंका बेऊर इलाके की रहने वाली है. वह कल रात अपने काम […]

पटना : कोतवाली थाने के जीपीओ गोलंबर के समीप रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने टेंपो में सवार पीएमसीएच की महिला कर्मचारी प्रियंका सिंह से झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया. उस पर्स में उनके मोबाइल फोन व कुछ आवश्यक दस्तावेज थे. प्रियंका बेऊर इलाके की रहने वाली है.
वह कल रात अपने काम काे निबटा कर जीपीओ गोलंबर पहुंची और वहां से टेंपो पकड़ कर बेऊर जाने लगी. टेंपो कुछ आगे बढ़ा कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसके हाथ में रहे पर्स को झपट्टा मार कर छीन लिया और फरार हो गये. इस संबंध में कोतवाली थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >