पटना : भूकंप से सुरक्षा के लिए एएन कॉलेज से इकाे पार्क तक रैली

पटना : एएन कॉलेज से राजधानी वाटिका, इको पार्क होते हुए रविवार को छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने भूकंप जागरूकता रैली निकाली. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाया और रैली में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बिहार में 15 से 21 जनवरी तक […]

पटना : एएन कॉलेज से राजधानी वाटिका, इको पार्क होते हुए रविवार को छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने भूकंप जागरूकता रैली निकाली. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाया और रैली में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बिहार में 15 से 21 जनवरी तक मनायी जा रही भूकंप सुरक्षा सप्ताह के दौरान निकाली गयी है.
रैली में भाग लेने वालों में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नौ बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा, पुलिस,सिविल डिफेंस, ट्रैफिक पुलिस, होम गार्ड, पटना जिला प्रशासन, रेड क्रॉस, एनएसएस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिविल प्रशासन, मेडिकल के लोग शामिल थे.
मौके पर व्यासजी, उपाध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डॉ उदय कांत मिश्रा, सदस्य, बीएसडीएमए, पीएन राय, सदस्य बीएसडीएमए, कुमार रवि, जिलाधिकारी पटना, विजय सिन्हा, कमांडेंट, 9 बटालियन एनडीआरएफ तथा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >