शोभायात्रा में ढाई हजार महिलाएं शामिल
पटना : मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर, राजीव नगर से रविवार को श्री साईंनाथ महाराज की विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी. सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से निकलकर राजीव नगर थाना होते हुए पॉलिटेक्निक मोड़ तक यह शोभायात्रा गयी और वहां से वापस लौटी. शोभायात्रा में 108 पालकियां शामिल हुईं.
इसमें शुरू के छह पालकी पर भगवान की वेशभूषा बनाये कलाकार सवार थे, जबकि अन्य में बच्चे और भक्तजन बैठे थे. शोभायात्रा में ढाई हजार महिलाएं और लगभग हजार पुरुष शामिल थे. शोभा यात्रा के बाद दोपहर तीन बजे से विशाल भंडारा का आयोजन हुआ.
देर रात तक भंडारा चलता रहा. 12-14 हजार लोगों ने प्रसाद खाया. कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर सिंह थे जबकि सुनील कुमार सिंह, अमरनाथ गुप्ता, चंचल अकेला, रविशंकर, साहिल, जीतेंद्र ,आशीष, अनिल, पिंकू आदि ने व्यवस्था संभाली. पुजारी सुभाष ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
पटना सिटी में गुड़ की मंडी स्थित एफएनएस एकेडमी में शिव चर्चा हुआ. प्रभारी मिथिलेश कुमार ने कहा कि शिव की स्तुति से ही मानव कल्याण संभव है. वक्ताओं ने कहा कि जनमानसको शिव शक्ति का उपासक व शिष्य होना चाहिए.
