पटना : चुनाव से पहले बिखरने लगा महागठबंधन : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव से पहले ही महागठबंधन बिखरने लगा है. यूपी में इसकी बानगी मिल चुकी है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आयेगा इसके घटक दलों की राहें बदलेंगी. महागठबंधन में नेता कौन होगा, यह भी अब तक […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव से पहले ही महागठबंधन बिखरने लगा है. यूपी में इसकी बानगी मिल चुकी है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आयेगा इसके घटक दलों की राहें बदलेंगी. महागठबंधन में नेता कौन होगा, यह भी अब तक तय नहीं है.
इसमें राहुल गांधी, मायावती, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, अखिलेश यादव समेत एक दर्जन नेता पीएम के उम्मीदवार हैं. साथ ही तेजस्वी के मन में भी कुछ ख्वाब है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी दलों के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. किसी पर सीबीआई जांच चल रही है, तो कोई जमानत पर है, तो कोई घोटालों का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कराया है, तो किसी ने दंगे कराये हैं. ऐसे में महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >