पटना : 77 वाहनों से वसूले गये ‍44400 जुर्माना

पटना : शनिवार को बेली रोड समेत शहर की कई प्रमुख सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला और सीट बेल्ट, हेलमेट नहीं लगाने और बिना वैध कागजातों और प्रदूषण सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाने के एवज में 77 वाहनों से 44400 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस दौरान परिवहन विभाग की तीन टीम जांच अभियान में […]

पटना : शनिवार को बेली रोड समेत शहर की कई प्रमुख सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला और सीट बेल्ट, हेलमेट नहीं लगाने और बिना वैध कागजातों और प्रदूषण सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाने के एवज में 77 वाहनों से 44400 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इस दौरान परिवहन विभाग की तीन टीम जांच अभियान में लगी रही. इएसआइ के नेतृत्व में 94 वाहनों की जांच की गयी और 34 वाहनों से 18900 रुपये जुर्माना वसूला गया. एमवीआइ के द्वारा 42 वाहनों की जांच की गयी और 15 वाहनों से 9000 रुपये जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन अधिकारी अजय कुमार ठाकुर की टीम ने 83 वाहनों की जांच की और 28 वाहनों से 16500 जुर्माना वसूला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >