बिहार : बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, लोकसभा चुनाव में जीत का किया दावा

पटना : बिहार में बाढ़ के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिबगुरुद्वारे में पहुंच कर मत्था टेका.अनंत सिंह ने कहा कि वे यहां विजय श्री का आशीर्वादलेने के लिएआये हैं. उन्होंने दावा किया कि वे लोकसभा के चुनाव में विरोधियों की जमानतजब्त करा देंगे. अनंत सिंह ने कहा कि […]

पटना : बिहार में बाढ़ के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिबगुरुद्वारे में पहुंच कर मत्था टेका.अनंत सिंह ने कहा कि वे यहां विजय श्री का आशीर्वादलेने के लिएआये हैं. उन्होंने दावा किया कि वे लोकसभा के चुनाव में विरोधियों की जमानतजब्त करा देंगे. अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने जनता से जीत की गुहार लगाई है औरउन्हें उम्मीद है कि जनता उन्हें सेवा करने का मौका जरूर देगी. साथ ही अनंत सिंह ने कहा कि वो 18 तारीख से चुनाव कैंपेन का काम भी शुरू कर रहे हैं.

गौरतलब है कि निर्दलीय विधायक अनंत सिंह इस बार मुंगेर लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी की घोषणा करचुके है. उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, अनंत सिंहके मुंगेर लोकसभा सीट से दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >