प्रशांत किशोर ने विधायकों के साथ की बैठक, चुनावी रणनीति पर चर्चा

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने विधायकों के साथ बैठक की है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर ने घंटों चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. बताया जा रहा है कि बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने के लिए प्रशांत किशोर रणनीति […]


पटना :
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने विधायकों के साथ बैठक की है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर ने घंटों चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. बताया जा रहा है कि बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने के लिए प्रशांत किशोर रणनीति बना रहे हैं.

चुनाव प्रचार के दौरान किन मुद्दों पर बात हो और कैसे नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी के कार्यों और उपलब्धियों को पहुंचायें, इस बात पर भी बैठक में चर्चा हुई. प्रशांत किशोर जदयू के प्रमुख रणनीतिकार हैं और उनपर पार्टी नेतृत्व पूरा भरोसा भी करता है. इस लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका अहम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >