ननिहाल आयी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, मामा हिरासत में

पटना : राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला घटना प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का शव मिली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्रथमदृष्टया शव को देखने के बाद ऐसा […]

पटना : राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला घटना प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का शव मिली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्रथमदृष्टया शव को देखने के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी.

मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी और रिश्ते में बच्ची के मामा मथुरा मांझी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये पीएमसीएच भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, 13 साल की नाबालिग शनिवार को अपने मामा के घर आयी थी. रात में सबकुछ ठीक था. लेकिन सुबह होते ही सब कुछ बदला हुआ था. नाबालिग की शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था.

फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ रामाकांत प्रसाद और थानेदार मो. कैसर आलम ने बताया कि नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल पायेगा कि नाबालिग लड़की से साथ रेप हुआ था या नहीं? साथ ही उसकी मौत कैसी हुई? इस सवाल का जवाब भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिलेगा. क्योंकि पुलिस की जांच में लड़की के शरीर के किसी भी हिस्से में जख्म के निशान नहीं मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >