पटना : गायब शुभम 21 दिन बाद अपने मौसा के घर पहुंचा

पटना : पिछले 21 दिन से लापता चल रहा पटना डीएवी के 9वीं का छात्र शुभम कुमार (14 वर्ष) मिल गया है. वह स्वत: दिल्ली में रहने वाले अपने मौसा के घर पहुंच गया है. शुभम के मौसा ने इसकी जानकारी शुभम के पिता पंकज को दी है. इसके बाद पंकज के घर में खुशी […]

पटना : पिछले 21 दिन से लापता चल रहा पटना डीएवी के 9वीं का छात्र शुभम कुमार (14 वर्ष) मिल गया है. वह स्वत: दिल्ली में रहने वाले अपने मौसा के घर पहुंच गया है. शुभम के मौसा ने इसकी जानकारी शुभम के पिता पंकज को दी है. इसके बाद पंकज के घर में खुशी का माहौल है. पंकज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. उन्होंने शुभम से बात भी किया है. वह जल्द बेटे शुभम को लेकर पटना आयेंगे. इतने दिनों वह कहां रहा, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.
परिजनों का कहना है कि कुछ महीने पहले वह अपने मम्मी-पापा के साथ दिल्ली मौसा के घर गया हुआ था. इसलिए उसे मौसा के घर का पता मालूम था. गुरुवार को वह अपने मौसा के आवास पर खुद पहुंच गया. इससे परिवार वाले बेहद खुश हैं. शुभम की मां अपने बेटे को देखने के लिए लालायित है.
21 दिसंबर को शास्त्री नगर मामा के घर से लापता हुआ था शुभम : दरअसल 21 दिसंबर 2018 की शाम 6:30 बजे शुभम घरवालों से कहा कि वह प्रोजेक्ट बनाने के लिए अपने सहपाठी राहुल कुमार के घर जा रहा है. लेकिन फिर वह नहीं लौटा. जब तीन घंटे बीत जाने के बाद वह घर नहीं अाये तो घर वाले राहुल के घर पहुंचे. राहुल के घरवालों ने बताया कि वह आया ही नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >