पटना : आइजीआइएमएस में एमसीआइ की टीम ने सात घंटे किया निरीक्षण

पटना : आइजीआइएमएस में गुरुवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) के निरीक्षण को लेकर हड़कंप की स्थिति रही. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एमसीआइ की ओर से दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल के प्रोफेसर डॉ अजय गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने परिसर का निरीक्षण किया. सुबह नौ बजे हड्डी विभाग में पहुंचते ही […]

पटना : आइजीआइएमएस में गुरुवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) के निरीक्षण को लेकर हड़कंप की स्थिति रही. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एमसीआइ की ओर से दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल के प्रोफेसर डॉ अजय गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने परिसर का निरीक्षण किया.
सुबह नौ बजे हड्डी विभाग में पहुंचते ही टीम ने सबसे पहले डॉक्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को खंगाला. रजिस्टर में डॉक्टरों के हस्ताक्षर तो मिले, लेकिन कुछ कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं मिले. एमसीआइ की टीम सुबह नौ बजे से शाम 4 बजे कुल सात घंटे कैंपस में रही. हड्डी विभाग के ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, वार्ड, डॉक्टर व कर्मचारियों की संख्या का निरीक्षण किया. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि एमसीआइ की टीम निरीक्षण से संतुष्ट थी.
तीन सीटों पर मिल सकती है पढ़ाई की अनुमति
आइजीआइएमएस के डायरेक्टर डॉ एनआर विश्वास व एमएस डॉ मनीष मंडल ने बताया कि ऑर्थोपेडिक्स में पीजी की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने एमसीआइ को आवेदन दिया था. उस आवेदन के बाद एमसीआइ की टीम निरीक्षण करने पहुंची. उम्मीद है कि तीन सीटों पर पढ़ाई की अनुमति एमसीआइ देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >