नौबतपुर : लख बाजार में बदमाशों ने की बीस राउंड फायरिंग

लख (नौबतपुर) : गुरुवार को अपराह्न 3.30 बजे के आसपास नगर थाना क्षेत्र के लख बाजार में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने करीब बीस राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत मचा दी. फायरिंग की आवाज सुन बाजार में भगदड़ मच गयी. दुकानों के शटर गिरने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच […]

लख (नौबतपुर) : गुरुवार को अपराह्न 3.30 बजे के आसपास नगर थाना क्षेत्र के लख बाजार में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने करीब बीस राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत मचा दी. फायरिंग की आवाज सुन बाजार में भगदड़ मच गयी. दुकानों के शटर गिरने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. घटनास्थल से थ्री फिफ्टिन के सात खोखा बरामद किये गये हैं. बताया जाता है कि बिना नंबर की दो बाइकों पर दो-दो की संख्या में रहे बदमाश लख बाजार स्थित अमरपुरा गेट के अंदर घुसे.
वहां स्थित एक कोचिंग सेंटर के गेट पर चार चक्र फायरिंग की. गोली लगने से गेट के मुंडेर पर टंगा कोचिंग का बैनर फट गया. उसके बाद वे लोग अमरपुरा गेट पर पहुंच अभय के क्लिनिक के समीप चार राउंड फायरिंग की, जिससे बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद बदमाश छोटी टेंगरैला पुल पर पहुंच वहां भी चार राउंड फायरिंग की. वहां भी बिजली का तार टूट सड़क पर गिर गया. इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग करते नहर के रास्ते बदमाश भाग निकले. दिनदहाड़े लख बाजार में अंधाधुंध फायरिंग की आवाज सुन भगदड़ मच गया.
इस घटना के दस मिनट पहले स्थानीय थाने का वाहन लख बाजार से लौटा था. वाहन थाना भी नहीं पहुंचा था कि लख बाजार में फायरिंग शुरू हो गयी. पुलिस ने कोचिंग सेंटर पहुंच संचालक से पूछताछ की. कोचिंग संचालक धीरज पांडेय ने बताया कि उनसे किसी ने कोई रंगदारी की मांग नहीं की है. और न ही किसी से कोई विवाद है.
थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल के समीप स्थित दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना की सूचना पर देर शाम फुलवारीशरीफ डीएसपी रमाकांत प्रसाद भी पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुटे रहे. फिर अशांत हो चला नौबतपुर: मुचकुंद के मारे जाने के बाद कुछ दिनों तक शांत रहा नौबतपुर का इलाका फिर अशांत हो गया है.
गुरुवार को नौबतपुर लख बाजार में फायरिंग के चार दिनों पूर्व जटहा गैंग द्वारा शेखपुरा के समीप पुनपुन नदी में बनाये जा रहे पुल के ठेकेदार से रंगदारी की मांग को लेकर गोलीबारी की चर्चा है. हालांकि पुलिस ऐसी घटना से इन्कार कर रही है. साथ ही ठेकेदार ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज नहीं करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >