पटना : सप्लायर की बेटी का शोषण करने वाले मंडल कारा किशनगंज के तत्कालीन काराधीक्षक कृपाशंकर पांडेय पर कार्रवाई कर दी गयी है. कारा सेवा से रिटायर्ड हो चुके पांडेय को पेंशन से 50 फीसदी की राशि स्थायी रूप से कटौती के दंड का बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया. दोषी अधिकारी ने बचाव में लड़की की मां से शपथपत्र और कोर्ट में गवाही दिलवायी थी कि दोनों के संबंध पिता-पुत्री वाले हैं. जांच अधिकारी ने इसे यह कहकर खारिज कर दिया कि कोई पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता.
इला इसर की तीन वेतन वृद्धि पर रोक :
मंडल कारा भभुआ की अधीक्षक इला इसर की तीन वेतन वृद्धि रोक दी गयी है. तीन साल पहले सीतामढ़ी की जेल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान मिलने पर यह कार्रवाई की गयी है. उस समय वह सीतामढ़ी में तैनात थीं. तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है.
