पटना : 18 दिन बीते, छात्र शुभम का नहीं मिला कोई सुराग

पटना : डीएवी के 9वीं के छात्र शुभम कुमार (14) को लापता हुए 18 दिन गुजर गये हैं. लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह कहां है कुछ भी पता नहीं है. घरवाले सभी नाते-रिश्तेदारों के घर उसकी तलाश और छानबीन कर चुके हैं. लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी […]

पटना : डीएवी के 9वीं के छात्र शुभम कुमार (14) को लापता हुए 18 दिन गुजर गये हैं. लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह कहां है कुछ भी पता नहीं है. घरवाले सभी नाते-रिश्तेदारों के घर उसकी तलाश और छानबीन कर चुके हैं.
लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. उसका मोबाइल फोन बंद है इसलिए पुलिस उसे ट्रैक नहीं कर पा रही है. इधर घरवाले किसी अनहोनी की अाशंका से डरे हुए हैं. वह थाने से लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों, राजनेताओं से मिल ��ुके हैं. लेकिन, बेटे के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही है. शास्त्री नगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
पटना जंक्शन पर मिला था सीसीटीवी फुटेज : 21 दिसंबर की शाम 6:30 बजे शुभम घरवालों से कहा कि वह प्रोजेक्ट बनाने के लिए सहपाठी राहुल के घर जा रहा है. तीन घंटे बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं अाया, तो घर वाले राहुल के घर पहुंचे. राहुल के घरवालों ने बताया कि वह आया ही नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >