पटना : अब आरक्षण पर तेजस्वी की सियासी रोटी कैसे पकेगी : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को संबोधित वक्तव्य में कहा है कि आरक्षण पर आपकी सियासी रोटी कैसी पकेगी? केंद्र की एनडीए सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. अब सामाजिक ही नहीं आर्थिक तौर पर पिछड़ों को भी […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को संबोधित वक्तव्य में कहा है कि आरक्षण पर आपकी सियासी रोटी कैसी पकेगी? केंद्र की एनडीए सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. अब सामाजिक ही नहीं आर्थिक तौर पर पिछड़ों को भी 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा.
पहले से जिन्हें आरक्षण का लाभ मिल रहा है, उन्हें कोई नुकसान भी नहीं होगा.केंद्र की एनडीए सरकार ने आरक्षण को घटाने नहीं, बल्कि बढ़ाने का काम किया है. सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते बिहार में तेजस्वी यादव जॉबलेस हैं. इसलिए बेहतर होगा कि कोई नये रोजगार की तलाश कर लें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में किसी तरह के सवाल से नहीं घबराते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >