पटना : बिजनेस क्लास में बैठने के नाम पर क्रू मेंबर्स से भिड़ गया यात्री

गाली-गलौज पर विमान से उतारा, माफी मांगने पर छूटे पटना : अपग्रेड करने के सवाल पर पटना एयरपोर्ट पर यात्री और क्रू मेंबर्स के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वह गाली गलौज में तब्दील हो गया और नाराज क्रू टीम ने यात्री को परिवार समेत विमान से नीचे उतार दिया. पटना के एक बड़े होटल […]

गाली-गलौज पर विमान से उतारा, माफी मांगने पर छूटे
पटना : अपग्रेड करने के सवाल पर पटना एयरपोर्ट पर यात्री और क्रू मेंबर्स के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वह गाली गलौज में तब्दील हो गया और नाराज क्रू टीम ने यात्री को परिवार समेत विमान से नीचे उतार दिया. पटना के एक बड़े होटल के वरीय अधिकारी अपने परिवार के साथ जेट एयरवेज की फ्लाइट से पटना से दिल्ली जा रहे थे.
इकोनॉमी क्लास का टिकट उन्होंने ले रखा था, जिसे बोर्डिंग काउंटर पर अतिरिक्त चार्ज देकर बिजनेस क्लास में अपग्रेड करवाया. लेकिन ऐसा उन्होंने अपने समेत परिवार के केवल तीन सदस्यों के टिकट का करवाया ओर एक बच्चे को छोड़ दिया. विमान में चढ़ने के बाद जब बिजनेस क्लास में यात्री ने सपरिवार बैठने की कोशिश की तो बच्चे को लेकर मामला फंस गया और क्रू टीम से विवाद शुरू हो गया. इस पर झल्ला कर यात्री आपे से बाहर हो गया और उसने केबिन क्रू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया.
इससे नाराज क्रू ने यात्री को पूरे परिवार और सामान के साथ विमान से उतार दिया और एयरपोर्ट पर उन्हें डिटेन कर लिया गया. विमान दिल्ली के लिए उनको छोड़कर उड़ चला और तीन घंटे बाद उस यात्री ने जब एयरलाइंस कर्मियों से लिखित माफी मांगी तब उन्हें छोड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >