पटना : राज्यपाल से मिला चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, दी बधाई

पटना : बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल के नेतृत्व में नववर्ष की शुभकामना देने के लिए मंगलवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को नये वर्ष को लेकर बधाई दी. वहीं दूसरी ओर, प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर […]

पटना : बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल के नेतृत्व में नववर्ष की शुभकामना देने के लिए मंगलवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को नये वर्ष को लेकर बधाई दी.
वहीं दूसरी ओर, प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, वाणिज्य कर आयुक्त डाॅ प्रतिमा, प्रधान सचिव केके पाठक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने अंजनी कुमार सिंह के गार्डेन का भी अवलोकन किया.प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री अमित मुखर्जी, सुभाष पटवारी, राजेश खेतान, सुनील सर्राफ, आलोक पोद्दार, प्रदीप चौरसिया, रमा शंकर प्रसाद समेत अन्य सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >