मनेर : मंगलवार की रात मनेर पुलिस की टीम एक बड़े हादसे की शिकार होने से बच गयी. महादेव स्थान के समीप पुलिस जीप लगा कर एनएच 30 पर गश्ती कर रही थी. इसी बीच पटना की ओर से बिहटा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने पुलिस जीप के ऊपर चढ़ा दिया. गनीमत रही की जीप पर गश्त में रहे एएसआई प्रमानंद यादव, चालक दीपक, उपदेश कुमार, रंजीत कुमार सहित होम गार्ड के जवान वाहन से बाहर खड़े थे. चालक ट्रैक्टर जीप पर चढ़ते हुए ट्रक पर जा चढ़ा और एनएच 30 पर ही पलट गया. इस घटना में पुलिस जीप और ट्रक सहित ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना के बाद पटना आरा एनएच 30 पर करीब एक घंटे तक जाम स्थित बनी रही. ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर और पुलिस जीप को सड़क से हटाया गया. तब यातायात बहाल हुआ. घटना की सूचना पर मनेर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और ट्रैक्टरचालक को हिरासत में ले लिया. ट्रैक्टरचालक तो नशे में धुत था.
