पटना : सिंघल, अरविंद पांडेय और दिनेश बने डीजी

पटना : बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियेां को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रूप में प्रोन्नति दी गयी है. इसमें दिनेश सिंह बिष्ट (1987 बैच), अरविंद पांडेय और संजीव कुमार सिंघल (दोनों 1988 बैच) के नाम शामिल हैं. गृह विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की है. दूसरी ओर, पुलिस महानिरीक्षक […]

पटना : बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियेां को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रूप में प्रोन्नति दी गयी है. इसमें दिनेश सिंह बिष्ट (1987 बैच), अरविंद पांडेय और संजीव कुमार सिंघल (दोनों 1988 बैच) के नाम शामिल हैं. गृह विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की है. दूसरी ओर, पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) कोटि के दो अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कोटि में प्रोन्नति देने की भी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है. इसमें कुंदन कृष्णन और अमित कुमार के नाम शामिल हैं. ये दोनों 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >