बाढ़ : प्रखंड स्तर पर युवाओं के लिए लगेगा नियोजन मेला

बाढ़ : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रखंड स्तर पर नियोजन मेले का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए विभाग को निर्देश दिया गया है. श्री सिन्हा रविवार को बाढ़ के एएनएस कॉलेज मैदान में आयोजित नियोजन मेले के समापन सह चयन पत्र वितरण समारोह में […]

बाढ़ : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रखंड स्तर पर नियोजन मेले का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए विभाग को निर्देश दिया गया है. श्री सिन्हा रविवार को बाढ़ के एएनएस कॉलेज मैदान में आयोजित नियोजन मेले के समापन सह चयन पत्र वितरण समारोह में उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि नौकरी प्राप्ति के बाद युवा पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो यही उनकी मंगल कामना है.
वहीं, दूसरी तरफ डिजिटल इंडिया के कारण युवाओं के भविष्य में भी बदलाव हो रहा है. उन्होंने कहा कि नियोजन मेले में कंपनी द्वारा नौकरी देने की प्रक्रिया में अगर गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई की जायेगी. उम्मीदवारों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नियोजक सतर्क रहें. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, राणा सुधीर सिंह, रामानंद झा, मुकेश सिंह, राम नरेश शर्मा, संजय कुमार, डॉ अशोक कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने मेले के आयोजन को बेहतर कदम बताया.
चयनित उम्मीदवारों को श्रम मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र
नियोजन मेले में श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंप कर बेहतर काम करने को कहा. रविवार को 20 नियोजकों ने मेले में भाग लिया, जिसमें 17 सौ आवेदन प्राप्त किये गये. इस आधार पर निजी कंपनियों में उनका बायोडाटा जमा किया गया है, जिनमें 342 आवेदकों को प्रथम स्तर पर चयनित कर लिया गया.
इस दौरान श्रम संसाधन विभाग द्वारा शताब्दी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पांच लाभुकों को एक-एक लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया. कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाणपत्र दिया गया. मौके पर सहायक निदेशक प्रियंका कुमारी, श्रम अधीक्षक जयंत कुमार, नियोजन पदाधिकारी अमृता कुमारी और मनोज सहित कई पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >