मिशन-2019 : पश्चिमी चंपारण में भाजपा और राजद में होगा सीधा मुकाबला

एनडीए से भाजपा और महागठबंधन से राजद को जा सकती है यह सीट पटना : पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट इस बार भाजपा के लिए मुश्किल साबित होने वाली है. 2014 के चुनाव में जदयू और राजद से दो अलग-अलग ब्राह्मण उम्मीदवारों के खड़े होने का लाभ भाजपा को मिला और डाॅ संजय जायसवाल के सिर […]

एनडीए से भाजपा और महागठबंधन से राजद को जा सकती है यह सीट
पटना : पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट इस बार भाजपा के लिए मुश्किल साबित होने वाली है. 2014 के चुनाव में जदयू और राजद से दो अलग-अलग ब्राह्मण उम्मीदवारों के खड़े होने का लाभ भाजपा को मिला और डाॅ संजय जायसवाल के सिर जीत का सेहरा बंध गया़ इस बार एनडीए में वाल्मीकिनगर की सीट यदि जदयू को मिली, तो पश्चिम चंपारण भाजपा कोटे में जायेगा, ऐसा तय माना जा रहा है.
ऐसे में ब्राह्मण मतदाताओं में मतों के विभाजन की नौबत इस बार नहीं आयेगी. भाजपा इसमें अपना लाभ देख रही है. वहीं, वोटों की इस गणित पर राजद की भी नजर है.
विपक्ष की ओर से पूर्व विधायक राजन तिवारी इस इलाके में सक्रिय है़ं हाल के दिनों में राजद नेता तेजस्वी यादव के बेतिया में हुई सभा में उन्हें मंच पर भी देखा गया. राजन समर्थकों का मानना है कि महागठबंधन में उन्हें राजद से उम्मीदवार बनाया गया, तो उनके साथ अपनी बिरादरी के अलावा माय समीकरण का साथ होगा.
टिकट दावेदारी को लेकर पश्चिम चंपारण सीट पर सर्वाधिक होड़ भाजपा में मची हुई है. भाजपा का एक खेमा मौजूदा सांसद डॉ संजय जायसवाल के साथ मजबूती से खड़ा है, तो दूसरा खेमा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी को चुनाव लड़ाने की वकालत कर रहा.
वाल्मीकिनगर के सांसद सतीश चंद्र दूबे को भी पार्टी का एक घड़ा प्रोजेक्ट करने में जुटा है. वहीं महागठबंधन में गोविंदगंज के पूर्व विधायक राजन तिवारी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के बेटे अजीत झा और चिरैया के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव के भी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है. जबकि, कांग्रेस कोटे से मौजूदा बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी, पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश मिश्र कतार में हैं.
इनपुट: गणेश वर्मा, बेतिया
पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र
1. नौतन 2. चनपटिया 3. बेतिया 4.रक्सौल 5.सुगौली 6. नरकटिया
पूर्व सीएम केदार पांडेय भी यहां से बने थे सांसद
पिछले चुनाव में राजद उम्मीदवार रघुनाथ
झा को 1,21787 वोट मिले़ दूसरे स्थान पर रहे जदयू के प्रकाश झा को 2,60935 वोट आये़ इन दोनों के मुकाबले डाॅ संजय जायसवाल को 3,71 138 वोट प्राप्त हुए़ 2009 के चुनाव में भी यहां से डाॅ संजय जायसवाल को जीत मिली थी़ लेकिन, इसके पहले 2004 के चुनाव में राजद के रघुनाथ झा यहां से सांसद निर्वाचित हुए़ इसके पहले बेतिया के नाम से इस सीट पर मदन प्रसाद जायसवाल को 1999,1998,1996 में जीत मिली़
…इसके पहले 1991 में यहां से जनता दल के फैयाजुल आजम और 1989 में धर्मेश प्रसाद
वर्मा सांसद बने. 1984 में मनोज कुमार पांडेय और इसके पहले 1980 में उनके पिता और पूर्व सीएम केदार पांडेय भी यहां से सांसद बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >