बिहार यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ''100 दिन-100 सवाल'' अभियान, PM मोदी से पूछने के लिए लोगों से मांगे सवाल

पटना : अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार यूथ कांग्रेस ने एक नये अभियान की शुरुआत की है. बिहार यूथ कांग्रेस ने वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा किये गये वादों को लेकर आम जनता से ट्वीट कर सवाल पूछे हैं. साथ ही कहा है कि आपके सवालों को प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया […]

पटना : अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार यूथ कांग्रेस ने एक नये अभियान की शुरुआत की है. बिहार यूथ कांग्रेस ने वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा किये गये वादों को लेकर आम जनता से ट्वीट कर सवाल पूछे हैं. साथ ही कहा है कि आपके सवालों को प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जायेगा और उनसे जवाब तलब किया जायेगा.

बिहार यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि ‘2014 में मोदी ने कई वादे किये थे. आपने उनपर यकीन किया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया. उनके कार्यकाल के अब महज 100 दिन बचे हैं. यदि आप उनके वायदों से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो अपने सवाल #100Din100Sawal पर ट्वीट कीजिये. हम उन्हें पंहुचायेंगे पीएम तक और मांगेंगे जवाब.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >