पटना : किसानों की मांगों को लेकर 15 से सम्मेलन

पटना : किसान अधिकार मोर्चा किसानों की 15 सूत्री मांगों को लेकर 15 जनवरी से जिलों में किसान सम्मेलन करेगा. इससे पहले छह जनवरी को मोर्चा की राज्यस्तरीय बैठक होगी. इसके बाद भी सरकार किसानों के हितों की अनदेखी की तो मोर्चा आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू करेगा. मोर्चा के संयोजक राजकिशोर प्रसाद, बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन के […]

पटना : किसान अधिकार मोर्चा किसानों की 15 सूत्री मांगों को लेकर 15 जनवरी से जिलों में किसान सम्मेलन करेगा. इससे पहले छह जनवरी को मोर्चा की राज्यस्तरीय बैठक होगी. इसके बाद भी सरकार किसानों के हितों की अनदेखी की तो मोर्चा आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू करेगा.
मोर्चा के संयोजक राजकिशोर प्रसाद, बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष विनय कुमार शाही व बिहार राज्य बहुराज्यीय भूमि विकास सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय सिंह और ललन चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी. उन्होंने सरकार से किसानों का कृषि ऋण माफ करने, केसीसी के माध्यम से शून्य प्रतिशत सूद की दर ऋण देने, धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल देने, कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने सहित 15 सूत्री मांगें रखी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >