ठंड में ऐसे रहें सावधान, पांच दिनों में बिहार के 25 लोगों को हुआ ब्रेन हैमरेज

पटना : ठंड बढ़ने से ब्रेन हैमरेज के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गयी है. पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में पिछले पांच दिनों में इसके शिकार करीब 25 लोग पहुंचे हैं. सूबे में लगातार चल रही ठंड हवाओं के कारण परेशानी बढ़ी है. इसमें बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक है. सबसे अधिक आइजीआइएमएस में मरीज भर्ती […]

पटना : ठंड बढ़ने से ब्रेन हैमरेज के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गयी है. पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में पिछले पांच दिनों में इसके शिकार करीब 25 लोग पहुंचे हैं. सूबे में लगातार चल रही ठंड हवाओं के कारण परेशानी बढ़ी है. इसमें बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक है. सबसे अधिक आइजीआइएमएस में मरीज भर्ती हुए हैं. बढ़ती ठंड को देख डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरतने को कहा है.
न्यूरो व मेडिसिन में बेड फुल : आजीआइएमएस के डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रेन हैमरेज के सभी मरीज 60 से 75 साल आयु वर्ग के हैं. इनमें से 15 आइजीआइएमएस में और 10 मरीज पीएमसीएच में भर्ती किये गये हैं. आइजीआइएमएस के न्यूरो सर्जरी व न्यूरो मेडिसिन वार्ड में बेड फुल होने के कगार पर है. डॉक्टरों की मानें, तो पांच मरीज और आ जाएं, तो दोनों वार्ड के बेड फुल हो जायेंगे.
लकवाग्रस्त हुए मरीज : आइजीआइएमएस में ब्रेन हैमरेज से पीड़ित कुछ बुजुर्ग मरीज लकवाग्रस्त हो गये हैं. ये वे मरीज हैं जो ब्रेन हैमरेज के बाद समय पर अस्पताल नहीं आये और समय पर इलाज नहीं हो सका. आइजीआइएमएस के डॉ राघवेंद्र कुमार ने बताया कि भर्ती मरीज डायबिटीज और हाइबीपी से पीड़ित हैं. इमरजेंसी वार्ड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत सिंह ने बताया कि ठंड में बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है.
रक्त संचार हो जाता है कम
आइजीआइएमएस के न्यूरो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने बताया किबुजुर्गों में रक्त का संचार तेजी से कम हो जाता है. जाड़े के मौसम में खून के थक्के बन जाते हैं. यही खून के थक्के ब्रेन हैमरेज की नलियों को फाड़ देते हैं. इसके अलावा जिन मरीजों को ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की बीमारी होती है. उनमें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा चार गुना अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में ठंड में विशेषकर बुजुर्ग मरीजों को अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है.
ऐसे करें बचाव
रक्तचाप व मधुेमह के मरीजों को ठंड से बचते हुए नियमित जांच व दवा का सेवन करते रहना चाहिए
तनावमुक्त जीवन जीने की कोशिश करें, तनाव का भी असर ब्रेन स्ट्रोक पर पड़ता है
ठंड में मोटापा बढ़ जाता है, इसे हावी न होने दें
ठंड में सही व संतुलित आहार को अपनी आदतों में डालें
शारीरिक रूप से सक्रियता बनाएं रखें और हो सके तो रोज उचित व्यायाम करें सिगरेट-तंबाकू का सेवन करते हो, तो तुरंत बंद कर दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >