हाजीपुर में पटना के ट्रांसपोर्टर की गोली मार कर हत्या

हाजीपुर/पटना : सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक पर मंगलवार की देर रात अपराधियों ने पटना के ट्रांसपोर्टर की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक गौरोल के प्रमुख मुन्ना राय बहनोई था. मृतक की पहचान गौरेल थाना क्षेत्र के सोंधो गांव निवासी दीनानाथ राय के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह पटना […]

हाजीपुर/पटना : सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक पर मंगलवार की देर रात अपराधियों ने पटना के ट्रांसपोर्टर की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक गौरोल के प्रमुख मुन्ना राय बहनोई था. मृतक की पहचान गौरेल थाना क्षेत्र के सोंधो गांव निवासी दीनानाथ राय के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, वह पटना के जीरो माइल एक नंबर लेन में रामजी कैरियर ट्रांसपोर्ट का संचालक था. वह मोटरसाइिकल से गौरोल से पटना जा रहा था कि एक वाहन पर सवार अपराधियों ने देर रात गोलीमार दी. सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और दीनानाथ राय को सदर अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस काकहना है कि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. गौरतलब है कि पिछले दिनों में हाजीपुर में ही पटना के नामी व्यवसायी की हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >