पटना : दस हफ्तों में पेट्रोल 12.60 व डीजल 13.25 रुपये सस्ता

18 अक्तूबर से 25 दिसंबर के बीच ईंधन के भाव में गिरावट पटना : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दस सप्ताह से कटौती का दौर जारी है. 18 अक्टूबर से अब तक पटना में पेट्रोल की कीमत में 12.60 रुपये प्रति लीटर की कटौती देखने से मिल चुकी है. अगर बात पटना की […]

18 अक्तूबर से 25 दिसंबर के बीच ईंधन के भाव में गिरावट
पटना : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दस सप्ताह से कटौती का दौर जारी है. 18 अक्टूबर से अब तक पटना में पेट्रोल की कीमत में 12.60 रुपये प्रति लीटर की कटौती देखने से मिल चुकी है.
अगर बात पटना की बात करें तो 18 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 86.49 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर थी. तब से अब तक पटना में पेट्रोल के दाम में 12.60 रुपये प्रति लीटर का अंतर देखने को मिला है. जबकि, तीन अक्टूबर को पटना में पेट्रोल का भाव 90.41 रुपये और डीजल का भाव 80.14 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था. इस वक्त ईंधन के भाव को लेकर देश की तमाम राजनीति पार्टियों सहित सामाजिक संगठनों में काफी आक्रोश था. लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. ईंधन का भाव लगातार घट रहा है. लेकिन, कहीं कोई चर्चा तक नहीं हो रही है.
25 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 73.89 रुपये प्रति लीटर रहा. वहीं डीजल का भाव 67.07 रुपये प्रति लीटर रहा. 18 अक्टूबर से पेट्रोल व डीजल की कीमत में कमी की जो शुरुआत हुई, वो अभी तक लगातार जारी है.
डीजल के भाव में भी 13.25 रुपये की कमी आ चुकी है. 18 अक्टूबर को डीजल का भाव 80.32 रुपये प्रति लीटर थी. पटना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि तेल के भाव में यह कटौती कब तक जारी रहेगी. यह कहना मुश्किल है. उन्होंने दाम में नरमी के लिए कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति को मुख्य वजह बताया.
दिन पेट्रोल डीजल
17 दिसंबर 74.60 67.70
18 दिसंबर 74.70 67.76
20 दिसंबर 74.70 67.76
21 दिसंबर 74.54 67.62
22 दिसंबर 74.35 67.42
23 दिसंबर 74.16 67.24
24 दिसंबर 73.96 67.07
25 दिसंबर 73.89 67.07

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >