लालू फैमिली को परेशान करने में लगे हैं जदयू के लोग : तेज प्रताप

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव नेआज दूसरे दिन भी पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है. वे लोग जनता की […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव नेआज दूसरे दिन भी पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है. वे लोग जनता की परेशानियों से अपने को दूर कर लिया है. जदयू के लोगों को बस एक ही काम रह गया है कि किस तरह से लालू प्रसाद के फैमिली को परेशान किया जाये.

तेज प्रताप ने कहा कि भाजपा व जदयू के लोगों से लालू परिवार परेशान होनेवाला नहीं है. उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने में जुट गये हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार से पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाना शुरू किया है. उन्होंने कहा कि राज्य अपराध बढ़ गया पर सरकार का ध्यान जनता के सुख दुख पर नहीं है. जदयू के लोग सिर्फ उनके पीछे पड़े हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >