पटना : ‘माता-पिता के कार्यकाल में हुए अपराधों की समीक्षा करें तेजस्वी’ : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि अपने माता-पिता के कार्यकाल में हुई आपराधिक घटनाओं की भी तेजस्वी प्रसाद यादव समीक्षा करें. राजद के कार्यकाल में जितना खून बहाया गया, जितने लोगों का घर उजाड़ा गया, इसकी गवाह राज्य की जनता है. अगर इन सबके लिए तेजस्वी कैंडिल मार्च निकाल […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि अपने माता-पिता के कार्यकाल में हुई आपराधिक घटनाओं की भी तेजस्वी प्रसाद यादव समीक्षा करें. राजद के कार्यकाल में जितना खून बहाया गया, जितने लोगों का घर उजाड़ा गया, इसकी गवाह राज्य की जनता है.
अगर इन सबके लिए तेजस्वी कैंडिल मार्च निकाल लेते तो शायद उनकी आत्मा को थोड़ी शांति मिल जाती. संजय सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा किघड़ियाली आंसू बहाना वे बंद करें. अगर थोड़ी सी भी तेजस्वी यादव में नैतिकता होती तो वे बयानबाजी नहीं करते, न ही सड़कों पर निकलते. जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कहने को तेजस्वी सार्वजनिक जीवन में हैं, लेकिन ये भेदभाव उनको छोटा बनाता है.
हकीकत यह है कि तेजस्वी अपराध की घटनाओं को भी वोट बैंक के चश्मे से ही देखते हैं और फर्क करते हैं. सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य है अपने परिवार के शासनकाल का जंगलराज राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कभी नंगी आंखों से नहीं देखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >