दनियावां : भूमि विवाद में गोली लगने से एक घायल

दनियावां : टेका बिगहा गांव में रविवार की दोपहर भूमि विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हो गयी. इसमें एक व्यक्ति को गोली लग गयी. टेका बिगहा गांव निवासी रामदेव सिंह और राम ईश्वर सिंह के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार को राम ईश्वर सिंह की जमीन पर संजय […]

दनियावां : टेका बिगहा गांव में रविवार की दोपहर भूमि विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हो गयी. इसमें एक व्यक्ति को गोली लग गयी. टेका बिगहा गांव निवासी रामदेव सिंह और राम ईश्वर सिंह के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार को राम ईश्वर सिंह की जमीन पर संजय ने जबरन मवेशी, नाद रख कब्जा करने का प्रयास कर रहा था. इसका विरोध दूसरे पक्ष द्वारा किया गया तो संजय कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर गोलीबारी शुरू कर दी. गोली अशोक कुमार (40) को गोली लग गयी. अशोक को गोली लगते ही सभी भाग गये. अशोक के परिजनों ने जख्मी अशोक को इलाज के लिए दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >