फुलवारीशरीफ : मशरूम का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें: प्रेम कुमार

फुलवारीशरीफ : मशरूम की खेती से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं . पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ी है. जिस हिसाब से बाजार में इसकी मांग है, उस हिसाब से अभी इसका उत्पादन नहीं हो रहा है. ऐसे में किसान मशरूम की खेती को प्राथमिकता के तौर […]

फुलवारीशरीफ : मशरूम की खेती से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं . पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ी है. जिस हिसाब से बाजार में इसकी मांग है, उस हिसाब से अभी इसका उत्पादन नहीं हो रहा है.
ऐसे में किसान मशरूम की खेती को प्राथमिकता के तौर पर अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं . उक्त बातें कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बामेती में बुधवार को बामेती में मशरूम उत्पादक (लघु उद्यमी) विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन के बाद कहीं. प्रशिक्षण में शामिल तीस किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेनिंग दो सौ चालीस घंटे की ही है, लेकिन इसमें विशेषज्ञों द्वारा बताये टिप्स के जरिये कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है.
इस अवसर पर बामेती के निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवक एवं युवतियों को कौशल का प्रशिक्षण देकर कुशल तकनीकी एवं व्यावसायिक योग्यता का विकास करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >