फुलवारीशरीफ : फुलवारी में पति ने पत्नी को गला रेतकर मार डाला

फुलवारीशरीफ : प्रखंड के हरनीचक में 22 वर्षीया विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. इस वारदात की जानकारी तब हुई जब मृतका के मकान मालिक ने घर का दरवाजा बंद करने के दौरान किरायेदार के कमरे को खुला देखा. मकान मालिक जगदीश प्रसाद जब किरायेदार भोला सिंह के कमरे में आवाज लगायी तो […]

फुलवारीशरीफ : प्रखंड के हरनीचक में 22 वर्षीया विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. इस वारदात की जानकारी तब हुई जब मृतका के मकान मालिक ने घर का दरवाजा बंद करने के दौरान किरायेदार के कमरे को खुला देखा.
मकान मालिक जगदीश प्रसाद जब किरायेदार भोला सिंह के कमरे में आवाज लगायी तो कोई आवाज नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गये. कमरे में भोला सिंह की पत्नी की गला कटी खून से सनी लाश पड़ी थी .मकान मालिक ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने और भोला सिंह के मोबाइल पर कॉल करके दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में करके जांच शुरू कर दी है. मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि जब उसने भोला सिंह को उसकी पत्नी की हत्या की जानकारी दी तो उसने मोबाइल ऑफ कर दिया. इंस्पेक्टर कैसर आलम ने बताया कि आशंका जतायी जा रही है कि पति भोला सिंह ने ही अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >