ठंड का कहर : पटना के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, 9:30 बजे से लगेगी कक्षा

पटना : चक्रवाती तूफान फेथई के कारण राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ गयी है. सोमवार देर शाम से ही बूंदा-बांदी जारी है. जिससे कनकनी भी बढ़ गयी है. पारा पांच डिग्री तक गिर है. आकाश में अभी बादल छाये हुए हैं. इस बीच बढ़ती ठंड को लेकर पटना जिलाधिकारी ने आदेश जारी […]

पटना : चक्रवाती तूफान फेथई के कारण राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ गयी है. सोमवार देर शाम से ही बूंदा-बांदी जारी है. जिससे कनकनी भी बढ़ गयी है. पारा पांच डिग्री तक गिर है. आकाश में अभी बादल छाये हुए हैं. इस बीच बढ़ती ठंड को लेकर पटना जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है. जिलाधिकारी ने आदेश में पटना के सभी स्कूलों को 9:30 बजे से खुलने का आदेश दिया गया है. कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए निर्देश को जारी किया गया है. यह आदेश सरकारी और गैरसरकारी, दोनों पर लागू होगा.

चक्रवाती तूफान की वजह से पटना में भी शीतलहरी जैसी स्थिति हो गयी है. दरअसल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान फेथई के कारण पटना समेत पूरे बिहार में ठंड बढ़ गयी है. पटना के अलावा गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, बांका, पूर्णिया समेत अन्य जिलों से भी बूंदा-बांदी की खबर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को कुछ इसी तरह मौसम का मिजाज रहेगा. बुधवार से मौसम साफ होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >