WinterSession : राफेल मामले को लेकर RJD सांसद ने राज्यसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव और कांग्रेस संसद ने लोकसभा में लाया कार्यस्थगन प्रस्ताव

नयी दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को काफी हंगामा होने के आसार हैं. राजद और कांग्रेस समेत विपक्षी दल राफेल मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है. राफेल मामले को लेकर सोमवार को राजद सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में विशेषाधिकारी प्रस्ताव और कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन […]

नयी दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को काफी हंगामा होने के आसार हैं. राजद और कांग्रेस समेत विपक्षी दल राफेल मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है. राफेल मामले को लेकर सोमवार को राजद सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में विशेषाधिकारी प्रस्ताव और कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है.

इससे पहले भी बिहार के सुपौल से कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक और नोटबंदी को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया था. शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष एक ओर जहां सदन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, वहीं केंद्र सरकार कई लंबित समेत नये विधेयकों को पास कराने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >