पटना : ....जब संजय सिंह ने कहा, ‘राजबल्लभ को कलेजे से लगाकर रखे हैं तेजस्वी’

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी का सामाजिक न्याय का मॉडल 90 के दशक वाला ही है. पहले भी ब्रांड एंबेसडर अपराधी ही थे. आज भी राजबल्लभ यादव जैसे विधायक ही राजद की पहचान हैं. राजबल्लभ […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी का सामाजिक न्याय का मॉडल 90 के दशक वाला ही है. पहले भी ब्रांड एंबेसडर अपराधी ही थे. आज भी राजबल्लभ यादव जैसे विधायक ही राजद की पहचान हैं. राजबल्लभ यादव को अब तक पार्टी से निष्कासित नहीं किये जाने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव दुराचार के आरोपित को अपने कलेजे से लगाकर रखे हुए हैं.
तेजस्वी ही ऐसा अनैतिक दुस्साहस कर सकते हैं. संजय सिंह ने कहा कि बिहार के युवा अब समझदार हैं. वो अपना भविष्य जानते हैं. तेजस्वी यादव कभी भी उनके आइडियल नहीं हो सकते हैं. अब बिहार के युवा पूरी तरह से जदयू के साथ हैं. युवा किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >