बिहटा : बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में किसानों को कृषि व पटवन कार्य में बिजली की सुविधा देने के लिए विभागीय स्तर पर किसानों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर में पहुंचे कंपनी के सीएमडी प्रत्यय अमृत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को खेतों में लगी फसल पटवन के लिए मात्र 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा.
कंपनी के अनुसार किसान की ओर से बिजली का उपयोग करने के बाद ही बिजली बिल जमा करना पड़ेगा. मौके पर भिन्न-भिन्न पंचायतों के करीब 60 किसानों ने आवेदन दिया . मौके पर एजक्यूटिव चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल,एसी दिलीप कुमार ,एसडीओ रणवीर कुमार सिंह,जेई कुमार सुंदरम,मो महजुब अशरफ,कुमारी नूतन आदि अधिकारी मौजूद थे.
