श्रमजीवी एक्सप्रेस का बिहिया स्टेशन पर शनिवार से शुरू होगा ठहराव, दिल्ली आने-जानेवाले यात्रियों को होगी सुविधा

पटना : रेलवे ने बिहिया और आसपास के लोगों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस का आठ दिसंबर, 2018 से बिहिया स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जायेगा. पूर्व मध्य रेलवे ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है. पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, 12391 अप और 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस का […]

पटना : रेलवे ने बिहिया और आसपास के लोगों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस का आठ दिसंबर, 2018 से बिहिया स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जायेगा. पूर्व मध्य रेलवे ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है.

पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, 12391 अप और 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के बिहिया स्टेशन पर आठ दिसंबर, 2018 से ठहराव शुरू हो जायेगा. श्रमजीवी एक्सप्रेस के बिहिया में ठहराव से बिहिया और आसपास के लोगों को दिल्ली आने-जाने की सुविधा में बढ़ोतरी होगी. श्रमजीवी एक्सप्रेस का बिहिया स्टेशन पर ठहराव दो मिनट का दिया गया है. दिल्ली जाने के लिए 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस दिन में 11:42 बजे पहुंचेगी और 11:44 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं, दिल्ली से आने के दौरान 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस 05:46 बजे बिहिया स्टेशन पहुंचेगी और 05:48 में प्रस्थान करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >