पटना : बंगला को लेकर तेजस्वी कर रहे विधवा विलाप : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वह अपने सरकारी आवास (पांच देशरत्न मांर्ग) को लेकर राजद नेताओं के साथ विधवा विलाप कर रहे हैं. बंगले की लड़ाई को लेकर वह हाईकोर्ट गये. कोर्ट ने बंगला खाली कराने का आदेश […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वह अपने सरकारी आवास (पांच देशरत्न मांर्ग) को लेकर राजद नेताओं के साथ विधवा विलाप कर रहे हैं.
बंगले की लड़ाई को लेकर वह हाईकोर्ट गये. कोर्ट ने बंगला खाली कराने का आदेश दिया तो सरकार से नाराज हो गये. बंगला खाली नहीं करना पड़े इसके लिए वह हर तरह का प्रपंच कर रहे हैं. तेजस्वी यादव राजद के दूसरे नेताओं का हक मारकर पहले डिप्टी सीएम बने और अब नेता प्रतिपक्ष. पार्टी सत्ता में रहे या विपक्ष में, बंगला सुख भोगने के लिए महत्वपूर्ण पदों पर परिवार का ही कब्जा है. बंगला की लालच इतना है कि सत्ता से बेदखल होने के बाद भी उनकी आत्मा बंगले में ही अटकी है.
उपमुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित बंगले में कब्जा जमाए बैठे हैं. तेजस्वी बताएं कि आखिर सदाचार की किस कमाई से वे 5 मकान, 47 भूखंड सहित कुल 52 सम्पत्ति के मालिक बन गये हैं. आखिर लालू परिवार 141 भूखंड के अतिरिक्त 30 फ्लैट एवं आधे दर्जन मकानों के मालिक कैसे बन गया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >