पटना : कुख्यात रंजीत चौधरी जमशेदपुर जेल में स्थानांतरित

पटना : आरा व पटना जिला के कुख्यात रंजीत चौधरी को बेऊर जेल से जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में ट्रांसफर्र कर दिया गया है. डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार की पहल पर उसे भागलपुर जेल भेजा गया था. इसके बाद उसे आरा जेल लाया गया था. इसके बाद कुछ दिनों से यह बेऊर जेल में […]

पटना : आरा व पटना जिला के कुख्यात रंजीत चौधरी को बेऊर जेल से जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में ट्रांसफर्र कर दिया गया है. डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार की पहल पर उसे भागलपुर जेल भेजा गया था. इसके बाद उसे आरा जेल लाया गया था. इसके बाद कुछ दिनों से यह बेऊर जेल में था.
लेकिन अब बेऊर जेल से उसे घाघीडीह जेल में स्थानांतरित कर दिया गया. रंजीत चौधरी पर बिष्टुपुर जुबली पार्क में एक अगस्त 2015 को बागबेड़ा कॉलोनी निवासी व ठेकेदार राम सकल यादव की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप है. इसी केस के मामले में उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए घाघीडीह जेल ले जाने की संभावना जतायी जा रही है.
रंजीत चौधरी अंतरराज्यीय सुपारी किलर है और अपने गिरोह का मास्टरमाइंड माना जाता है. रंजीत चौधरी रामसकल यादव की हत्या के बाद फरार हो गया था. रामसकल यादव की हत्या में औरंगाबाद के मनोज सिंह और उसके बेटे बंटी सिंह ने भी साथ दिया था. पुलिस ने पिछले साल अगस्त महीने में औरंगाबाद क्लब रोड स्थित एक नव नर्मिति मकान से रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया था.
रंजीत के पास से पुलिस ने छह लाख की अमेरिका मेड पिस्टल समेत 10 राउंड कारतूस, एक 315 बोर की रेगुलर राइफल, एक दोनाली बंदूक समेत बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद किया था. राम सकल यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपी उपेंद्र सिंह (अभी मृत) की गिरफ्तारी के बाद अपराधी रवि शेखर, रंजीत चौधरी, अभिषेक, बबुआ उर्फ माणिक, रोहित कुमार समेत जमशेदपुर के पंकज, अविनाश, मुनमुन और नितेश तिवारी का नाम सामने आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >