आज बेतिया में सीएम नीतीश कुमार हर घर बिजली योजना का करेंगे निरीक्षण

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के बनकटवा करमहिया पंचायत स्थित चंपापुर गांव में आयेंगे. वे यहां चंपापुर गांव में स्थापित मिनी सोलर पॉवर ग्रिड का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वें चंपापुर गांव में सोलर पॉवर से संचालित हर घर बिजली योजना को देखेंगे. सीएम के चंपापुर भ्रमण […]

बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के बनकटवा करमहिया पंचायत स्थित चंपापुर गांव में आयेंगे. वे यहां चंपापुर गांव में स्थापित मिनी सोलर पॉवर ग्रिड का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वें चंपापुर गांव में सोलर पॉवर से संचालित हर घर बिजली योजना को देखेंगे. सीएम के चंपापुर भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंपापुर प्रांगण में जिला प्रशासन की ओर से विकास योजनाओं का स्टॉल लगाया गया है.
इसमें परिवहन, कृषि, डीआरसीसी, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के स्टॉल शामिल हैं. डीएम डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि कृषि विभाग के स्टॉल में कृषि यंत्र, मृदा स्वास्थ्य जांच, बीज वितरण आदि का प्रदर्शन किया जायेगा. परिवहन विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत प्ले कार्ड का वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >