पटना : फैक्टरी मालिक को धमकी देने के मामले में पूर्व कर्मी गिरफ्तार

पटना : फतुहा में पटना आयरन फैक्टरी के मालिक संतोष कुमार को कुछ दिन पहले फोन पर धमकाने के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी अनूप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. अनुप कुमार मूल रूप से छपरा के सरैया का रहने वाला है. अनूप कुमार पूर्व में ही फैक्टरी में एकाउंट सेक्शन में कर्मचारी था. […]

पटना : फतुहा में पटना आयरन फैक्टरी के मालिक संतोष कुमार को कुछ दिन पहले फोन पर धमकाने के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी अनूप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. अनुप कुमार मूल रूप से छपरा के सरैया का रहने वाला है. अनूप कुमार पूर्व में ही फैक्टरी में एकाउंट सेक्शन में कर्मचारी था. लेकिन कुछ दिन पहले फैक्टरी मालिक संतोष कुमार ने काम में लापरवाही को लेकर उसे फटकार लगायी थी और इसके बाद अनूप वहां से गुस्से में घर चला गया था.
इसके बाद उसने बदला लेने की नीयत से अपने दोस्त पप्पू की मदद से आयरन फैक्टरी के मालिक संतोष कुमार को फोन कर धमकी दी थी और यह पूछा था कि आज ऑफिस नहीं आये हो. इसके बाद संतोष कुमार डर गये थे और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की तो जिस सिम से फोन आया था, वह पप्पू का निकला. अनूप ने पप्पू का ही फोन लेकर धमकी दे डाली थी. इस मामले में पप्पू के सहयोग करने की भी बात सामने आयी है. पुलिस उसे भी खोज रही है. एसएसपी मनु महाराज ने अनूप की गिरफ्तारी की पुष्टि की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >