पटना : कानून-व्यवस्था में बिहार दूसरे स्थान पर, सत्ता पक्ष ने थपथपायी मेज

पटना : विधान परिषद में राज्य में कानून-व्यवस्था मामले के एक सर्वे रिपोर्ट में बिहार का दूसरे स्थान होने पर सत्ता पक्ष ने खुशी व्यक्त करते हुए मेज थपथपायी. भाजपा के संजय मयूख ने सर्वे रिपोर्ट में बिहार का स्थान दूसरा मिलने को लेकर सदन को जानकारी देते हुए सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा […]

पटना : विधान परिषद में राज्य में कानून-व्यवस्था मामले के एक सर्वे रिपोर्ट में बिहार का दूसरे स्थान होने पर सत्ता पक्ष ने खुशी व्यक्त करते हुए मेज थपथपायी. भाजपा के संजय मयूख ने सर्वे रिपोर्ट में बिहार का स्थान दूसरा मिलने को लेकर सदन को जानकारी देते हुए सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उत्कृष्ट काम का परिणाम है. एक पत्रिका का हवाला देते हुए कहा कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कानून-व्यवस्था मामले में बिहार 20वें स्थान पर से दूसरे स्थान पर आ गया है. पहले स्थान पर तमिलनाडु है. एक तरह से उत्तर भारत में बिहार कानून-व्यवस्था मामले में बिहार पहले स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >