खगौल : ट्रैक्टर के धक्के से रिटायर रेलकर्मी की मौत, हंगामा

खगौल : मंगलवार की देर शाम 65 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. हादसे में उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मृतक मेडिकल कॉलोनी निवासी बृजनंदन पासवान थे, जो मुगलसराय से पायलट के पद से सेवानिवृत्त […]

खगौल : मंगलवार की देर शाम 65 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. हादसे में उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
मृतक मेडिकल कॉलोनी निवासी बृजनंदन पासवान थे, जो मुगलसराय से पायलट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. घटना से पूर्व वे क्वार्टर से निकल सड़क किनारे टहल रहे थे.इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. घटना को लेकर स्थानीय लोग उग्र हो गये और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे.
घटना की सूचना मिलने पर दानापुर एसडीपीओ अशोक मिश्रा, खगौल थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >