पटना : स्कूल, कोचिंग में छात्रों को बेचते थे स्मैक, गिरोह के आठ गिरफ्तार

पटना : स्कूल, कोचिंग व हॉस्टल के छात्रों को स्मैक बेचने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पटना पुलिस की टीम ने पत्रकार नगर थाने के मलाही पकड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने सातों को पकड़ा और उन लोगों के पास से एक किलो स्मैक बरामद किया […]

पटना : स्कूल, कोचिंग व हॉस्टल के छात्रों को स्मैक बेचने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पटना पुलिस की टीम ने पत्रकार नगर थाने के मलाही पकड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने सातों को पकड़ा और उन लोगों के पास से एक किलो स्मैक बरामद किया है.
पकड़े गये स्मैक विक्रेताओं में मो राशिद (पीरबहोर), मो पिंकू (सुल्तानगंज), मो मुलाजिम(सब्जीबाग), सोनू कुमार (मलाही पकड़ी), विट्टु कुमार (मलाही पकड़ी), विट्टु कुमार(मलाही पकड़ी) व विट्टु सिंह (मलाही पकड़ी) शामिल है. इसमें गिरोह का सरगना मो राशि है. बरामद स्मैक की कीमत बाजार में एक करोड़ रुपये के आसपास बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >