मसौढ़ी : स्कूल में मासूम के साथ निदेशक ने की छेड़खानी, बच्ची से दुर्व्यवहार करने वाले को परिजनों ने पीटा

मसौढ़ी : गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक निजी विद्यालय के निदेशक ने मंगलवार को स्कूल में पढ़ने आयी आठ साल की बच्ची को अपने कक्ष में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत की. करीब एक घंटे बाद रोती बिलखती नाबालिग छात्रा घर पहुंची और परिजनों को अपने […]

मसौढ़ी : गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक निजी विद्यालय के निदेशक ने मंगलवार को स्कूल में पढ़ने आयी आठ साल की बच्ची को अपने कक्ष में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत की. करीब एक घंटे बाद रोती बिलखती नाबालिग छात्रा घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी. इससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और निदेशक को पकड़ कर जमकर पिटाई की. उसके बाद उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया.

इस संबंध में छात्रा के पिता ने विद्यालय के निदेशक गौरव कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के मुताबिक धनरूआ थाने के पभेड़ी मोड़ स्थित महमदपुर गांव की आठ वर्षीया नाबालिग बच्ची धनरूआ स्थित एक निजी विद्यालय में यूकेजी में पढ़ती है.

मंगलवार की सुबह भी आठ बजे विद्यालय पहुंची. वह अपनी कक्षा में अपना बैग रख जैसी ही बाहर निकली विद्यालय के निदेशक गौरव कुमार उसे बहाने से अपने कक्ष में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर छात्रा को गोद में बैठा उसके शरीर के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ करने लगा.

करीब घंटे भर छात्रा के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के बाद उसे छोड़ दिया. इसके बाद छात्रा रोती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी. इससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंचे. उन्हें आता देख निदेशक विद्यालय छोड़ भागने लगा, लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.

पहले भी निदेशक कर चुका है ऐसी हरकत

ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय के निदेशक ने पूर्व में भी विद्यालय की कुछ छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की थी. लेकिन उन छात्राओं के परिजनों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >