राज्यपाल लालजी टंडन की बड़ी कार्रवाई, 39 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का दिया आदेश

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने लापरवाही बरतने और गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने वाले 39 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया है. राज्यपाल सचिवालय ने संबंधित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इन कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इन बीएड कॉलेजों में 23 मगध विवि, 11 मौलाना मजहरूल […]

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने लापरवाही बरतने और गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने वाले 39 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया है. राज्यपाल सचिवालय ने संबंधित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इन कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
इन बीएड कॉलेजों में 23 मगध विवि, 11 मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विवि और पांच पाटलिपुत्र विवि के अधीन आते हैं. इन विवि के कुलपतियों को कार्रवाई करके इसकी सूचना राज्यपाल सचिवालय को देने के लिए कहा गया है.
क्लास रूम की तस्वीरें बीएड पोस्ट एप पर अपलोड नहीं कीं
समीक्षा में यह पाया गया कि बार-बार कहने के बाद भी इन बीएड कॉलेजों ने अपने-अपने क्लास रूम की तस्वीरें बीएड पोस्ट नामक एप पर अपलोड नहीं कीं.
यह एप राज्यपाल सचिवालय के स्तर से संचालित होता है. इस पर बीएड कॉलेजों को क्लास रूम की तस्वीरें रोजाना अपलोड करना है, जिससे चुस्त मॉनीटरिंग की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >