पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है. परिवार के सदस्यों में आपस में ही मनमुटाव है. वो एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं. पूरा परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में धंसा हुआ है.
इसके बाद भी तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरों के दामन पर कीचड़ उछालने की कोशिश कर रहे हैं. 15 वर्षों तक बिहार के खजाने को अपना समझकर लूटने वालों को अब कानून का डर लग रहा है. भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट से जब तेजस्वी यादव को सजा मिलेगी, तब वे पॉलिटिकल रिफ्यूजी हो जायेंगे.
संजय सिंह ने सलाह देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को यह सच बता देना चाहिए कि उन्होंने अकूत संपत्ति कहां से कमाई है? कैसे वह 15 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गये हैं.
