हो जाएं सावधान! अगले दो दिनों में बिहार में बढ़ेगी ठंड

पटना : मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा- अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते हैं. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है. इससे न्यूनतम […]

पटना : मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा- अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते हैं. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है. इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आयेगी और ठंड बढ़ जायेगी." वहीं, राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ बना हुआ है.

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.3 डिग्री और पूर्णिया का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >