पटना : पत्रकार नगर थाने में एक किन्नर लड़की को लड़का बनाने का दावा कर पंडित द्वारा पैसा ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है. पंडित पर आरोप है कि उसने किन्नर लड़की के माता को यह झांसा दिया कि वह उसे लड़का बना देगा. इसके बाद पूजा-पाठ कराने व अन्य प्रक्रिया करने के नाम पर 25 हजार रुपया ले लिया.
इसके बाद किन्नर की मां ने जब कई दिन हो गये और लड़का नहीं बना तो पंडित को पैसा वापस करने के लिए कहने लगी. इसके बाद पंडित ने किन्नर लड़की को मैसेज कर संबंध बनाने का प्रस्ताव भेजने लगा.
इसका किन्नर ने विरोध किया तो उसे पंडित धमकी देने लगा. इसके बाद शुक्रवार को किन्नर लड़की ने ठगी करने और बदतमीजी व अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाते हुए पत्रकार नगर थाने में लिखित शिकायत कर दी. पुलिस ने जब पंडित को फोन किया और उसे थाने में आने को कहा तो उसने आने से इन्कार कर दिया.
