दानापुर : चोरों ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गोला रोड बाजार समिति निवासी भावेश कुमार के बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की सूचना पड़ोसी ने दी कि आपके घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. सूचना पाकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि गृहस्वामी भावेश कुमार घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां छठ में गये हुए थे. इसका फायदा उठाते हुए चोर ताला तोड़ कर घर में घुस आये अलमारी का लॉकर तोड़ कर नकदी समेत जेवरात चोरी कर ले गये.
थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्वामी भावेश
कुमार ने गुरुवार को शाम में फोन
पर चोरी की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस छानबीन करने में जुट गयी है. उन्होंने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद पता चल पायेगा कि घर सेकितने की संपत्ति चोरी हुई है. गृहस्वामी के आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा.
शिक्षक के आवास से चोरी
पटना : राजीव नगर रोड नंबर तीन में स्थित निजी स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार के घर से चोरों ने दो लाख के गहने व अन्य कीमती सामान चुरा लिया.
राकेश कुमार छठ पर्व को लेकर अपने पैतृक गांव गये हुए थे. वे गुरुवार को वापस घर लौटे तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और कमरे के अंदर आलमीरा खुला हुआ था. उसमें रखे गहने व अन्य कीमती सामान गायब थे. इस संबंध में राकेश कुमार ने राजीव नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है.
